ट्रेनों की लेटलतीफी जारी
मेड़ता रोड. कोहराधुंध के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। बुधवार को वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा- जोधपुर तीन घंटे, भोपाल-जोधपुर एक घंटे, हिसार-जोधपुर एक घंटे, चूरू-मेड़ता रोड एक घंटे, कालका एक्सप्रेस एक घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे की देरी से आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।