- Hindi News
- निजी बस पलटी, खाई में गिरी कंडक्टर की दबने से मौत
निजी बस पलटी, खाई में गिरी कंडक्टर की दबने से मौत
मेड़ता सिटी| मेड़तानागौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री दरियावजी खेजड़ा के पास बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक निजी बस का संतुलन बिगड़ जाने से बस पलटकर खाईं में जा गिरी।
इस दुर्घटना में मौके पर ही परिचालक की मौत हो गई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। कोटा-बीकानेर के बीच चलने वाली निजी बस मंगलवार रात को कोटा से बीकानेर के लिए रवाना होकर मेड़ता पहुंची। मेड़ता से निकलने के बाद आठ किलोमीटर दूर स्थित श्री दरियावजी खेजड़ा के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बस का परिचालक मामराज (30) पुत्र रामचंद्र जाट निवासी पलाना बीकानेर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मेड़ता पुलिस थानाधिकारी सीआई नगाराम चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे परिचालक मामराज को क्रेन नागरिकों सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर मेड़ता राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं ईएमटी प्रेमसुख पूनिया एवं पायलट हरेंद्र तेतरवाल 108 एंबुलेंस लेकर मौके पहुंचे। घायल कमलादेवी निवासी खत्रीपुरा नागौर को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। इस दुर्घटना में अनिल, दीपक, प्रेरणा, चंद्रकला, मुकेश सहित आधा दर्जन से भी ज्यादा घायलों को मौके पर ही उपचार दिया गया। मेड़ता पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामराज का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
रेण. दरियावखेजड़ा आश्रम के पास क्षतिग्रस्त निजी बस।