पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता रोड| डीएमयू का एक और रैक मेड़ता रोड पहुंचा

मेड़ता रोड| डीएमयू का एक और रैक मेड़ता रोड पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| डीएमयू का एक और रैक मेड़ता रोड पहुंचा है। इसे भी चलाने की तैयारी की जा रही है। जोधपुर मंडल में डीएमयू के रैक आने पर जोधपुर-हिसार, जोधपुर-भीलड़ी के बीच संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में एक और रैक आने पर उसे मेड़ता रोड के यार्ड में खड़ा किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जोधपुर-रेवाड़ी वाया मेड़ता रोड, डेगाना के बीच संचालित ट्रेन को बंद कर इस डीएमयू को चलाया जा सकता है। हालांकि मेड़ता रोड में प्रस्तावित डीएमयू शेड ज्यों की त्यों स्थिति में है। अब यहां कार्य शुरू होने की प्रबल संभावना बन गई है। एक-दो दिन में जयपुर जोन स्तर से बड़े अधिकारी के यहां आने की संभावना बताई गई है। जोन स्तर के सीएमई के द्वारा निरीक्षण के बाद फिर से डीएमयू शेड का कार्य शुरू हो सकता है। वैसे जोधपुर मंडल में 40 डीएमयू आने की संभावना है।