पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसी कोच लगाने के कारण ट्रेन हुई लेट

एसी कोच लगाने के कारण ट्रेन हुई लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर-जयपुरसुपरफास्ट ट्रेन में फ़र्स्ट एसी कोच लगाने से चक्कर में ट्रेन को आधे घंटे देरी का सामना करना पड़ा। अन्य ट्रेनें में भी लेट होने से यात्रीगण परेशान हुए।

जोधपुर से जयपुर की ओर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में फ़र्स्ट एसी कोच शुक्रवार से बढ़ाया गया था। इस कारण जोधपुर यार्ड में तीन चार बार आगे पीछे करने के कारण प्लेटफार्म पर ट्रेन पैलेस होने का इंतजार कर रहे यात्रियों के माजरा समझ में नहीं आया, करीब आधे घंटे बाद पैलेस होने पर यात्री को राहत मिल सकी। जबकि एसी कोच को दोपहर में ही लगाया जा सकता था।

वहीं दूसरी ओर मेड़ता रोड- जोधपुर रेलमार्ग मध्य ब्लॉक लिए जाने के कारण भी हिसार- जोधपुर दो घंटे, कालका एक्सप्रेस दो घंटे, मरुधर एक्सप्रेस को एक घंटे सहित अन्य ट्रेनों को भी देरी का सामना करना पड़ा।