बाइक सवार घायल
परबतसर. परबतसरसे मेड़ता मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोटरसाइकिल से परबतसर से नरमा की तरफ जा रहे नरमा निवासी धन्नाराम कागट की मोटरसाइकिल मुख्य रोड पर अचानक नील गाय आने से अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। इससे धन्नाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे 108 एंबुलेंस की सहायता से बागोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉ. हरवेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार दिया।