- Hindi News
- पहले ही दिन यशवंतपुर बीकानेर ट्रेन 10 घंटे लेट
पहले ही दिन यशवंतपुर-बीकानेर ट्रेन 10 घंटे लेट
मेड़ता रोड| यशवंतपुरसे बीकानेर को आने वाली उदघाटन विशेष ट्रेन मंगलवार को निर्धारित समय से दस घंटे की देरी से यहां पहुंची। 9 दिसंबर को नियमित द्वि साप्ताहिक ट्रेन 7 दिसंबर को उदघाटन के बाद रवाना हुई थी। इसे यहां पर रात 4 बजे मेड़ता रोड पहुंचना था। यह ट्रेन दोपहर 2 बजे यहां पहुंची। इसी प्रकार वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, भोपाल-जोधपुर डेढ़ घंटे, कालका एक्सप्रेस एक घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।