पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक जनवरी से मिलने लगेगी गैस सब्सिडी

एक जनवरी से मिलने लगेगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की ओर से एक जनवरी 2015 से मिलने वाली प्रत्यक्ष हस्तांरित लाभ (पहल) योजना रसोई गैस सब्सिडी के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अनेकों उपभोक्ताओं ने रसोई गैस कनेक्शन को बैंक खातों से नहीं जोड़ा है।

ऐसे में नागौर जिले में 82 प्रतिशत गैस उपभोक्ता रसोई गैस सब्सिडी से वंचित रह सकते हैं। यह बात मंगलवार को विष्णु गैस एजेंसी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स ऑफिसर वाई सुभाष ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा लेकिन नागौर जिले में 18.6 प्रतिशत उपभोक्ता आधार कार्ड के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन से जुड़े हैं। जबकि जिले में 40 प्रतिशत लोग आधार कार्ड से जुड़ चुके हैं। हालांकि नागौर जिले में 4.50 लाख ग्राहक एलपीजी के हैं। इनमें 1.96 लाख उपभोक्ता इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक चाहे तो फार्म नंबर एक एवं फार्म नंबर 2 के माध्यम से सीधे बैंक एवं एजेंसी से जुड़ सकते हैं। यह कार्रवाई 1 जनवरी 2015 से पूर्व करनी होगी। उन्होंने बताया कि नए कनेक्शन धारकों को एडवांस सब्सिडी भी मिलेगी जिन्होंने इसका लाभ नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई बैंक खाते से कनेक्शन को जोड़ने से इंकार करता है तो उनकी शिकायत संबंधित बैंक के टोल फ्री नंबर की जा सकती है। ऑनलाइन बैंक के कर्मचारी या अधिकारी किसी भी उपभोक्ता का खाता आधारकार्ड या गैस कनेक्शन से जोड़ने से इनकार नहीं कर सकता है। इस मौके पर विष्णु गैस एजेंसी संचालक हरेंद्रसिंह शेखावत, पृथ्वी सिंह, गजेंद्रसिंह, गिरधर गैस एजेंसी सर्विस मकराना प्रबंधक विक्रम सिंह धौलेराव आदि भी मौजूद थे।