- Hindi News
- सुपरफास्ट ट्रेन के टूटे शीशे सही नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान
सुपरफास्ट ट्रेन के टूटे शीशे सही नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान
मेड़ता रोड| छहमाह पूर्व पुलिस कांस्टेबल सेना भर्ती परीक्षा से लौट रहे युवकों ने जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। मगर आज तक रेल प्रशासन द्वारा टूटे शीशे सही नहीं करने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक जून को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से लौट रहे युवकों 6 जून को जालौर में सेना भर्ती से लौट रह युवकों ने जोधपुर-जयपुर के बीच एलएचवी कोच से संचालित सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव करते हुए शौचालय के शीशे, एसी कोच के शीशे आदि तोड़कर रेल प्रशासन को भारी नुकसान पहुंचाया। रेल पुलिस प्रशासन भले ही इस घटना को भूल गया हो, मगर एसी कोच में किराए के पूरे रुपए अदा करने के बावजूद भी यात्रियों को पूरी सुविधा नहीं मिल रही है। यात्रियों का मानना है कि रेल प्रशासन एसी कोच के शीशे तो दुरुस्त करा सकता है। जबकि यह ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्यालय जयपुर से रवाना होती है। फिर भी क्षतिग्रस्त शीशे के साथ यह ट्रेन रवाना हो रही है।