गांव-गांव पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर श्री गणेश होम्योपैथिक स्टोर में शनिवार को भी स्वाइन फ्लू रोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। शिविर व्यवस्थापक सुशील कुमार पारीक ने बताया कि शनिवार को करीब 3200 लोगों को दवाई पिलाई गई। साथ ही लोगों की भीड़ को देखते हुए दवा वितरण का समय एक घंटा बढाने का निर्णय लिया गया। नरेश जैन ने बताया कि अब तक 13 हजार 700 लोगों को दवा का वितरण किया जा चुका हैं।
चितावा.निकटवर्तीगांव शिव में राजकीय आयुर्वेद औषधालय शिव एवं राउमावि शिव के सौजन्य से शिव, शिवपुर्ती, नोनपुरा, कबानीपुरा, बरालपुरा एवं खाक तलाई में सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। राउमावि के प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को 1100 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
बूड़सू.बरवालाके रघुनाथ जी मंदिर के पास राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में शनिवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। ग्रामीणों के सहयोग एवं आयुर्वेदिक औषधालय के तत्वावधान में सुबह से शाम तक विद्यार्थियों सहित तीन हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर लोगों को फ्लू के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर महंत बालकदास महाराज, जनक सिंह, वार्डपंच प्रभू दयाल सोनी, भगवान स्वामी, श्यामसुंदर पारीक, अमरा राम गवाडिय़ा आदि मौजूद थे।
रिड़|पीलवाके राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में शनिवार को बस स्टेशन, सदर बाजार सहित सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। आयुष कम्पांउडर जवानाराम चौधरी ने बताया कि गांव के राउमावि, राउप्रावि राबाउप्रावि में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार बुनकर, शारीरिक शिक्षक कमलेश लाडना, विष्णुदत्त शर्मा, दुर्गाप्रसाद वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सरस्वतीक्लब डीडवाना में आज पिलाएंगे काढ़ा
डीडवाना. मारवाड़अस्पताल में आदर्श सरस्वती क्लब के तत्वावधान में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया जाएगा। क्लब अध्यक्ष नीतेश बाजारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यहां काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी तरह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में भी काढ़ा पिलाया जाएगा। डायमण्ड क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश पटवारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों के संयुक्त तत्वावधान में काढ़ा पिलाया जाएगा।
मींडामें भी स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया, बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण
मीण्डा. कस्बेके निकटवर्ती ग्राम देवली कलां में शुक्रवार सुबह दस बजे राजकीय प्राथमिक केंद्र में आयुष चिकित्सक डॉ. राजीव मनूजा के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में भी जानकारी दी गई। सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के बच्चों सहित ग्रामीणों की काढ़ा पीने के लिए भीड़ लगी रही। शिविर में आयुष कंपाउंडर श्यामसुंदर दीक्षित, मनोज भटनागर, मालूराम एवं ग्रामीण के सहयोग से काढ़ा पिलाया गया। डॉ. धनराज चौधरी ने स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी।
3000लोगों ने पिया काढ़ा
हरनावां. स्वाइनफ्लू रोग से बचाव के लिए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बागोट मे शनिवार को विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। वैद्य राजनारायण शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को काढ़ा एवं अन्य दवाइयां दी गई। शिविर में ग्राम के तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चों ग्रामीणों ने काढ़ा पिया। आयुर्वेद चिकित्सालय के कई स्कूलों से दूरी पर होने के कारण छोटे बच्चों के लिए स्कूलों में ही काढ़ा पहुंचाया गया। शिविर सुबह 9 से दोपहर तक चला। जिसमें सोहनलाल रामावत, मुकेश जांगिड़, संपत जांगिड़, सोनू भंडारी, विजयराज ने सहयोग किया।
निमोदसुदरासन में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
मौलासर. गांवसुदरासन में सरपंच आरती देवी निमोद में सरपंच बनवारीलाल मानावत की उपस्थिति में आयुष विभाग द्वारा शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर चिकित्सक महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वाइन फ्लू होने के कारणों के बारे में समझाकर इसके निराकरण के उपाय भी बताए। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रामूराम प्रजापत, वैद्य मदनलाल, सैनी, लीलाधर शर्मा, मेघराज, प्रकाशचंद मेहरड़ा, प्रधानाचार्य भंवरलाल खोखर, सुभाष महर्षि, डॉ. नरेंद्र महला, डॉ. मनोज शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, गंगाराम प्रजापत, पूर्णमल स्वामी, ताराचंद शर्मा, लादूसिंह, धर्मेंद्र भार्गव निमोद, राजू स्वामी, रामनिवास डोगीवाल सहित अनेक लोगों ने हजारों लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाकर सहयोग दिया।
विद्यार्थियोंको पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
दयालपुरा. राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय ललासरी के सौजन्य से ललासरी गांव के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल कसाना ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दौलतपुरा के चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक जुगलकिशोर तिवाड़ी, भंवरलाल बिसू, दिनेश जांगिड़, किशोरीलाल पारीक, गजानंद शर्मा, एवं सहायक कर्मी हनुमान टाक द्वारा काढ़ा तैयार किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाने में नेमीचंद शर्मा, भवानीसिंह, प्रदीप कुमार, दुर्गाराम लूणा, गणपतपुरी, राजेश रायल, हाकमअली, रामनिवास धायल, गफूर अली, किशोर गुर्जर एवं हनुमानराम आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी देते हुए डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि इस बीमारी से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। अपितु सावधानी एवं सतर्कता की आवश्यकता है। विद्यालय की ओर से इस अवसर पर ग्राम में जागरूकता पत्रक भी वितरित किया गया। इसी प्रकार से बेरी जतनपुरा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में काढ़ा तैयार कर ग्रामीणों एवं बच्चों को पिलाया गया। डॉ. मोतीलाल ने स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी।
आजपिलाई जाएगी स्वाइन फ्लू रोधी दवा
बडू. कस्बेमें रविवार को नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाने के लिए शिविर खंडेलवाल मेडिकल की ओर से आयोजित किया जाएगा। टीकम खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में करीब पांच हजार लोगों को दवा पिलाई जाएगी।
लाडनूं.स्वाइनफ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार को सहयोग संस्था के तत्वावधान में नगर के अनेक युवकों ने लोगों को स्वाइन फ्लू राेधी काढ़ा पिलाया। काढ़ा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए समाजसेवी उम्मेदसिंह दूगड ने कहा कि अभी अंचल में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए उसके उपचार की दिशा में सघन प्रय| किए जाने की अपेक्षा है। अरविंद नाहर ने इस कार्य में सहयोगी बने कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया। वीरेंद्र भाटी ने स्वाइन फ्लू के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें एक जुट होकर इस बीमारी की रोकथाम के प्रय| करने चाहिए। यहां सदर बाजार में मोतीलाल बैंगानी होम्यो हॉस्पिटल के सामने आयोजित काढ़ा वितरण कार्यक्रम में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पीने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग आए। कार्यकर्त्ता अरविंद नाहर ने बताया कि नगर के दर्जनों कार्यकर्ताओं व्यवसायियों ने काढ़ा बनाने से लेकर काढ़ा वितरित करने के कार्य में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर लक्ष्मीपत बैंगानी, सुमित जांगिड़, राज पाटनी, सांवरमल शर्मा, सुरेश सोनी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, बलराम सोनी, रूबल बड़जात्या आदि उपस्थित थे।
डेगानामें छह हजार को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
डेगाना. कस्बेमें शनिवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय डेगाना की ओर से स्वाइन फ्लू के कहर के चलते स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। कस्बे के माहेश्वरी भवन में सुबह से ही आयुर्वेद अधिकारी बाबूलाल शर्मा, राधेश्याम, विष्णु भूतड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया। सुबह से लेकर शाम तक करीब 6 हजार से भी ज्यादा ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति कार्यालय में एसडीएम रिछपालसिंह बुरड़क, पुलिस सीआई नंदराम भादू, तहसीलदार हवासिंह वर्मा, बीडीओ भरतसिंह यादव सहित ने आयुर्वेद विभाग की ओर से तैयार किए गए काढ़े को कर्मचारियों पुलिसकर्मियों को पिलाया।
स्वाइनफ्लू की रोकथाम को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
कुचामन सिटी. स्वाइनफ्लू को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी महेंद्र मीणा ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से किए जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी हासिल की। मीणा ने चिकित्सा अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि स्वाइन फ्लू के मामले को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते और संदिग्ध रोगी की पहचान कर तुरंत उन्हें उच्च सेंटर पर रेफर करें। साथ ही संदिग्ध रोगी के परिजनों और आस-पास रहने वालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दें। मीणा ने टेमी फ्लू के स्टाॅक की जानकारी ली और बीसीएमओ कार्यालय से 80 टेमी फ्लू टेबलेट कुचामन चिकित्सालय को मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में कुचामन विकास समिति की ओर से स्वाइन फ्लू के लक्षण पहचान उपचार के जनजागरण के लिए पैम्पलेट वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यवाहक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकील अहमद राव, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, संपत सोमाणी सहित चिकित्सालय में कार्यरत समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, समाजसेवी कार्मिकों आदि ने भाग लिया।
पिलायास्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
मेड़ता रोड स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाने का कार्य इन दिनों जोरों पर है। मेड़ता रोड के आयुर्वेद चिकित्सक समयसिंह मीणा ने बताया कि कंपाउंडर भैराराम प्रजापत के सहयोग से काढ़ा बनाया जा रहा है। सीनियर गर्ल्स, मरुधर डिफेंस आदि स्कूलों में काढ़ा पिलाया गया।
रोल.रोलके राजकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. वासुदेव सिखवाल के नेतृत्व में शनिवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। गांव के विभिन्न स्कूलों ग्रामीणों को काढ़ा पीने को लेकर भीड़ रही। डॉ. सिखवाल ने बताया कि एक हजार से ज्यादा बच्चों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान आत्माराम भाटी, श्रवण गौड़ परिचायिका गोलकी देवी ने सहयोग किया।