पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय रुद्रमहायज्ञ संपन्न

तीन दिवसीय रुद्रमहायज्ञ संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरावड़| मुक्तिधाम स्थित शिवालय में शनिवार को तीन दिवसीय रुद्रमहायज्ञ पं. विमल शास्त्री पारीक सहित पंडितों के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

आयोजन के तहत गणपति पूजन, वरुण पूजन, सवतां भद्र मंडल पूजन, विप्र पूजन किया गया। पारीक के सान्निध्य में सात ब्राह्मणों की टोली ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ का विशेष पुष्पों से शृंगार किया तथा महाआरती की गई। इसके पश्चात अग्रवाल, पंडित सोनराज शास्त्री बाजवास, अशोक शास्त्री, रविशास्त्री पुष्कर, मनोज शास्त्री मेड़तासिटी, जगदीश श्रीमाली सहित पंडित मंदिर पुजारी ताराचंद जोशी के सान्निध्य में कार्यक्रम हुए। इस दौरान अमरचंद बागड़ी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।