चोरी के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
भास्कर न्यूज |रियांबड़ी/डोडियाना
पुलिसचौकी ने यहां दो माह पहले हुई चोरी का राजफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर रिमांड प्राप्त किया। पादूकलां थानाधिकारी रूपा राम चौधरी ने बताया कि चोरी का राज खोलने के लिए रिया चौकी एसआई सवाई खां, हैड कांस्टेबल बंशीलाल, सुखाराम खोजा, ओमप्रकाश की टीम बनाई गई। चोरों द्वारा चुराया सामान बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी नौरत, रामलाल सावंलराम को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रियांबड़ी के राज ऑटो एजेंसी से पार्ट्स, कस्बे से सौर उर्जा की बैट्रियां घरों के बाहर रखी मोटरें चुराने की बात कबूली। पुलिस ने तीनों को मेड़ता न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस चोरी वारदात के बाद दो दिनों तक रियाबड़ी में बाजार बंद रहा था।