पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता प्रधान पद पर चुनी गईं किरण मेहरिया

मेड़ता प्रधान पद पर चुनी गईं किरण मेहरिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता पंचायत समिति के प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण मेहरिया 21 मतों के अंतर से चुनी गईं। कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मी गोलिया को मात्र 6 वोट ही मिले। मेड़ता पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा के 14 कांग्रेस पार्टी के 9, निर्दलीय 10 सदस्य चुनकर आए थे। बहुमत के लिए 17 सदस्यों की दरकार थी।

शनिवार को प्रधान पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी किरण मेहरिया को घोषित किया। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी लक्ष्मी गोलिया को मनाया। दोपहर 3 बजे बाद मतदान के समय पर जीते हुए सदस्य पंचायत समिति सभागार में मतदान करने अलग-अलग समूह में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के 9 सदस्य एक साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल कायल ने भाजपा की किरण मेहरिया को विजेता घोषित किया। किरण मेहरिया को 33 मतों में से 27 मत मिले।

कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मीदेवी गोलिया को केवल 6 वोट ही मिले। इस प्रकार 21 मतों के अंतर से किरण मेहरिया निर्वाचित घोषित की गई। जीत की खबर समर्थकों को मिलते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। बाद में निर्वाचन अधिकारी कायल ने किरण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद किरण मेहरिया एवं मुख्य सूत्रधार बाबूलाल खदाव को जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ घर तक पहुंचाया। जुलूस में पंचायत समिति सदस्य कंचन डिडेल, पूनम घटेला, चेतन जाजड़ा, बाबू मंत्री, पूर्व प्रधान भंवरसिंह चांदावत, रामनिवास भंवरिया, नाथूराम बेड़ा, बालाराम खदाव, सहदेव खदाव, नाथूराम, सुशील चौधरी, रामलाल डिडेल, रामनिवास घटेला सहित अनेक समर्थक शामिल हुए। इस चुनाव में एक बार फिर कॉस वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग हुई। इस क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस समर्थक निराश हो गए।

मेड़ता सिटी| नवनिर्वाचितप्रधान किरण मेहरिया शपथ लेते हुए।