नीम के पेड़ में लगी आग
पादूकलां| पादूकलांसरहद पर राष्ट्रीय राजमार्ग 89 के समीप एक खेत में हरे नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। हरे नीम को जलता हुआ देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पादूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रूपा राम चौधरी एएसआई सोहनलाल डूकिया ने मौके पर पहुंच मेड़ता पालिका की दमकल को सूचना दी। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।