- Hindi News
- इस बीच, दिनदहाड़े बंदूक लहराते दशरथ को पकड़ा
इस बीच, दिनदहाड़े बंदूक लहराते दशरथ को पकड़ा
भास्कर न्यूज | रियांबड़ी/नागौर
पादूकलांपुलिस ने मंगलवार दोपहर कुख्यात सरगना आनंदपाल सिंह के हिस्ट्रीशीटर मामा दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया है। दशरथ गिरफ्तारी के वक्त नशे में था। उसने कार को साइड नहीं देने पर एक रोडवेज बस चालक पर बंदूक तान दी। इससे बस स्टैंड पर दहशत फैल गई। इसके बाद दशरथ सिंह गाली गलौज करते हुए कार से मेड़ता की तरफ रवाना हो गया। पुलिस ने लोगों की सूचना पर बदमाश दशरथ सिंह को दुनाली बंदूक और कुछ कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। पादूकलां थानाधिकारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि सीकर जिले के वांटेड मौलासर थाने के हिस्ट्रीशीटर दशरथ सिंह मंगलवार दोपहर को स्विफ्ट कार से मेड़ता जा रहा था। पादूकलां बस स्टैंड के पास साइड को लेकर दशरथ सिंह की रोडवेज बस चालक से बहस हो गई। इस पर आरोपी दशरथ सिंह ने गाड़ी से उतर कर बस चालक पर बंदूक तान दी। बस स्टैंड पर बंदूक तानने से यहां के लोगों में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने दी सूचना तो पुलिस ने दबोचा
दशरथ सिंह ने रोडवेज बस चालक पर बंदूक तानी तो लोगों को यह पता नहीं था कि आरोपी आनंदपाल सिंह का मामा और उसकी गैंग का सदस्य है। दशरथ जैसे ही कार से मेड़ता रवाना हुआ तो गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पादूकलां एसएचओ रूपाराम चौधरी ने पीछा कर लांपोलाई के पास दशरथसिंह को दबोच लिया थाने ले आए। सूत्रों ने बताया कि नशे में दशरथसिंह ने पुलिस को भी गालियां दीं। तलाशी में उसके पास से जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।
पेज़14 भी पढें................