पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता सिटी में जनसूचना अिभयान का आगाज

मेड़ता सिटी में जनसूचना अिभयान का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञानही शक्ति है, जिसके पास ज्ञान की शक्ति है वह व्यक्ति भारत सरकार राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकता है। जो ज्ञान से वंचित है वह सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाता। इसलिए सभी लोग जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

आपका घर, दुकान, मकान तो साफ रहे मगर गली, मोहल्ला, शहर-गांव गंदा रहे, यह संकुचित मानसिकता अब छोड़नी होगी। यह बात कलेक्टर राजन विशाल ने पंचायत समिति मैदान पर मंगलवार से तीन दिवसीय जनसूचना अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में कही।

कलेक्टर ने कहा कि पूरा देश आपका है। इसको साफ रखने की जिम्मेदारी आपकी है। अगर पूरे देश में स्वच्छता अभियान सफल रहा तो भारत की साख दुनिया में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा जागरूक होकर सीमित साधनों का सदुपयोग करें। जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन बेटियों की संख्या घट रही है। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों की संख्या इसी तरह कम होती जाएगी तो एक दिन सामाजिक तानाबाना गड़बड़ा जाएगा। इसलिए बेटी को दुनिया में आने दें। जब बेटी दुनिया में जाए तो उसे बचाएं और पढ़ाएं। उसको बेटे के समान अधिकार दें। कलेक्टर विशाल ने कहा कि जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाने के बाद सरकारी योजना की राशि सीधे आपके खाते में जमा होगी। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शौचालय निर्माण की राशि अब 4600 से बढ़ाकर 12000 कर दी है। इस योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण घरों में शौचालय जरूर बनाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक अनुराधा सक्सेना ने कहा कि हम नवजात बालिका और उनकी माताओं का सम्मान करें। घटते लिंगानुपात को रोकने और बालिका भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हमें इन्हें सम्मान देना पड़ेगा। विभाग की ओर से नवजात बालिका को पोशाक देकर और माताओं का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का भी आयोजन किया। इस मौके पर शुभम संस्थान बाड़मेर के कलाकारों ने लोगों का ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सरपंच हेमाराम जींजा, गंगाराम नेतड़िया, सहायक निदेशक गिरधारीराम चौधरी, तहसीलदार नरेशकुमार रायजादा, डीवाईएसपी पूनाराम डूडी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कलेक्टर विशाल ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने इस मौके पर सोगावास गांव के भामाशाह ना