कलेक्टर ने किया मीरा स्मारक का अवलोकन
मेड़ता सिटी. कलेक्टरराजन विशाल ने मंगलवार को मीराबाई स्मारक का अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर ने फिल्मों के मशहूर आर्ट निदेशक रहे कनु देसाई के मीराबाई के चित्रों की दीर्घा का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम सोहनलाल कायल, स्मारक प्रबंधक नरेन्द्रसिंह ने कलेक्टर को स्मारक में प्रदर्शित संपूर्ण सामग्री एवं संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी के अवगत कराया। कलक्टर ने यहां प्रति वर्ष आयोजित होने वाले मीरा महोत्सव सहित आसपास के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की भी जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक पीआर डूडी, तहसीलदार नरेश रायजादा, अधिशासी अधिकारी श्रवण राम चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार मूलराज व्यास, वीरेंद्र वर्मा, घूमर कला केन्द्र के नंदू श्री मंत्री सहित नागरिक मौजूद थे।