पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज चुनाव की तैयारी में जुटें अधिकारी

पंचायतीराज चुनाव की तैयारी में जुटें अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरराजन विशाल ने मंगलवार शाम को उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक उपखंड अधिकारी कार्यालय में ली। इस मौके पर कलेक्टर विशाल ने कहा कि आगामी माह में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां अभी से ही पूरी कर लें। इसमें कोई देरी नहीं करें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कहीं पर भी पेयजल की समस्या नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि अक्सर आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलते हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका समय पर केंद्रों का संचालन करें और समय पर खोलें।

उन्होंने विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन से संबंधित कोई भी प्रकरण बकाया नहीं रहे। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।