पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. नागौररोड़ पर राजकीय चिकित्सालय के सामने दोपहर साढ़े 12 बजे करीब एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जानकारी अनुसार लांछ की ढाणी निवासी नाथूराम (23) पुत्र बालाराम बाइक से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान राजकीय चिकित्सालय के सामने ट्रेलर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेड़ता चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया।