विद्यार्थियों को दिया व्यवहारिक ज्ञान
मेड़ता सिटी. गायत्रीशक्तिपीठ की ओर से मंगलवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय एवं रेडिएंट स्कूल में विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराया गया। शक्तिपीठ के वासुदेव आचार्य ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा शालिनी श्रीवास्तव, हिमांशु जोशी, प्रतिभा मिश्रा एवं पूजा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तनाव से मुक्त रहना, आदर्श दिनचर्या का पालन करना, प्रात: स्मरण, शारीरिक दुर्बलता दूर करने के लिए योग प्राणायाम आदि के नियमित अभ्यास करने सहित व्यवहारिक ज्ञान सिखाया। इस मौके पर रेडिएंट संस्था प्रधान पुखराज कमेडिय़ा, रामकिशोर कमेडिय़ा ने आगन्तुकों का स्वागत किया।