आग से हजारों का चारा जला
मेड़ता सिटी. मंडावरागांव में मंगलवार को बिजली का तार गिरने से हजारों रुपयों का चारा जलकर स्वाह हो गया। पालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया। मंडावरा में हरसुखराम पुत्र प्रेमाराम के ट्यूबवैल पर दोपहर 3 बजे करीब चारे पर विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिससे हजारों रुपये का दो ट्रॉली चारा जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर पालिका से पायलट भोमसिंह एवं फायरमैन कालूराम दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।