पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम अशरफी ने आस्ताना औलिया पर पेश किए अकीदत के फूल

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम अशरफी ने आस्ताना औलिया पर पेश किए अकीदत के फूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशी सामान को तवज्जो दें : अशरफी

छत्तीसगढ़वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद सलीम अशरफी ने कहा है कि अपने स्वाभिमान के लिए हमें स्वदेशी सामान का सबसे ज्यादा उपयोग करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री भी इस पर जोर दे रहे हैं। और इसके लिए वे कई तरह की योजनाएं लागू करने की तैयारी भी कर रहे हैं। अशरफी गुरुवार को राजकीय बीआर मिर्धा महाविद्यालय में फिन्स के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में व्याख्यान माला में बोल रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सह संयोजक अबू बकर नकवी, सीपी गौड़, मोहन चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य एसएन त्रिवेदी, महिला महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता गुप्ता, छात्र संघ अध्यक्ष महेन्द्र भाकल आदि मौजूद थे।

अशरफी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को कायम रखना सबसे बड़ी जरूरत है। तभी देश विश्व गुरु बनेगा। नागौर शहर मजहबों का बगीचा है जिसमें विभिन्न प्रकार की जातियों के फूल खिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे कई बार पूछा गया कि इस्लाम ने हमें क्या दिया तो मैं कहता हूं कि तो ताजमहल दिया और ही लाल किला दिया, इस्लाम ने हमें हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज दिया। अशरफी ने उपस्थित विद्यार्थियों से वचन लिया और कहा कि जीवन में स्वदेशी सामान को ही काम में लें।

अशरफी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म है। इसकी संस्कृति त्याग, बलिदान की शिक्षा देती है। माओवाद, नक्सलवाद आतंक वाद रोकने के लिए आपसी भाई चारे का होना जरूरी है। देश में कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में भाई चारा बना रहे। पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री बताते हुए अशरफी ने कहा कि यह हमारे देश की खैरात से बना हुआ देश है जो हमसे लड़ नहीं सकता।

इसलिए लेकिन आए दिन आईएसआई के माध्यम से कश्मीर में घुस पैठ करता रहता है। अशरफी ने विद्यार्थियों को कहा कि लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ किए बिना जय-जय कार नहीं होती। मंच संचालन शंकरलाल जाखड़ ने किया।

नागौर. राजकीय बीआर मिर्धा काॅलेज में फिन्स द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अशरफी कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं।

जानिए क्या है फिन्स

राष्ट्रीयसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2003 में देश के रक्षा विशेषज्ञ, सेवानिवृत सेना-पुलिस एवं प्रशासनिक अधिका