शेष पेज 13 का...
‘सहीगणना की जाए, अभयारण्य बने’
मेड़ताऔर रेण क्षेत्र में श्री गुरु जंभेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद सुखदेव विश्नोई बताते हैं, समाज में हिरणों की रक्षा के लिए जान तक गंवाने का जज्बा आज भी कायम है। समाज के लोग बरसों से मेड़ता-रेण-डेगाना क्षेत्र में वन्य जीवों को बच्चों की तरह पाल रहे हैं। यह परंपरा समाज की बड़ी विरासत भी है और पहचान भी। हिरण भी विश्नोई समाज के घरों में चारे-पानी की आस में आज भी बेरोकटोक आते हैं। सरकार को नागौर जिले में छोटा वन्य जीव अभयारण्य बनाकर पर्यटन को प्रोत्साहन देना चाहिए। आए दिन सड़क हादसों में मरने वाले वन्य जीवों को बचाने के प्रयास होने चाहिए। क्षेत्र के वन्य जीवों की सही गणना भी की जाए।
कुचामनमें मिला...
37 घरों का किया सर्वे: चिकित्सालयप्रभारी रतनू ने बताया की स्वाइन फ्लू रोगी का पता चलने पर चिकित्सालय की टीम द्वारा गुलजारपुरा चौक में 37 घरों का सर्वे करवाया गया। सर्वे में 8 को जुकाम तीन बुखार के रोगी मिले।
सर्वेकराकर इलाज शुरू किया है
यहसही है एक मरीज स्वाइन फ्लू का कुचामन में मिला है। कुचामन में टीम गठित कर सर्वे करवाकर आस-पास के एरिया में मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी है। डॉ.अशोक यादव, सीएमएचओ नागौर।