पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुफिया तंत्र को मजबूत करें थानेदार : सुहासा

खुफिया तंत्र को मजबूत करें थानेदार : सुहासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले दो माह में फायरिंग, हैड कांस्टेबल शिक्षक की हत्या और अपहरण की घटनाओं के बीच शनिवार को एसपी कार्यालय में क्राइम बैठक हुई तो एसपी राघवेंद्र सुहासा ने एक-एक थानेदार को साफ कहा कि वे खुफिया तंत्र को मजबूत करें। मुखबिरी को बढ़ावा दें और छोटी से छोटी जानकारी को गंभीरता से लें। पुलिस अधीक्षक सुहासा ने शनिवार को एएसपी नागौर सर्किल के वृत्ताधिकारियों थानाधिकारियों की बैठक में कहा कि अपराधियों की धरपकड़ कर सख्त कार्यवाही की जाए। थानों में दर्ज प्रत्येक मामले की निष्पक्ष समय पर जांच कर परिवादी को राहत प्रदान के निर्देश दिए। वृत थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए हार्डकोर आरोपियों को गिरफ्तार करें। ग्राम पंचायत स्तर पर बीट प्रभारी हर गतिविधि पर नजर रखे। पंचायती राज चुनाव से पूर्व आपराधिक प्रवृति के लोगों की सूची बनाए। थानों में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश दिए। पांच प्रतिशत से अधिक लम्बित प्रकरणों वाले थाना प्रभारियों को जल्द निस्तारण करने की हिदायत दी। इस दौरान एएसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान, नागौर डीएसपी गोवर्धनलाल खटीक, मेड़ता डीएसपी पूनाराम डूडी, जायल डीएसपी तारा राम बैरवा, कोतवाल जब्बर सिंह चौहान, सदर थानाधिकारी भंवरलाल देवासी, श्रीबालाजी थानाधिकारी परशुराम पंवार, जायल थानाधिकारी रणजीत सिंह मीणा सहित प्रभारी मौजूद थे।

नागौर. एसपीऑफिस में अपराध बैठक के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते एसपी सुहासा।