झूलेलाल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 से
मेड़ता सिटी | अग्रवालकॉलेज के सामने स्थित झूलेलाल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 फरवरी से शुरू होगी। इस मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ताराचंद फुलवानी ने बताया कि झूलेलाल मंदिर की 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 14 से 16 फरवरी तक होगी। इस कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी के सुबह कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से झूलेलाल मंदिर तक जाएगी।