पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानसिक रोगी ने रोकी दो ट्रेनें

मानसिक रोगी ने रोकी दो ट्रेनें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें एक मानसिक रोगी युवक ने दो ट्रेनों को रुकवा दिया। आखिर जीआरपी ने मानसिक रोगी की पहचान कर परिजनों के सुपुर्द किया है। मेड़ता रोड स्टेशन के गेट संख्या सी 101 के पास में मंगलवार की देर रात जोधपुर से जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने एक युवक गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उसके बाद इंदौर से जोधपुर जाने वाली रणथंभौर के सामने खड़ा हो गया। तब चालक ने ट्रेन को रोककर उसे पकड़ लिया।

जीआरपी आरपीएफ को सूचना दी मगर आधे घंटे तक नहीं पहुंचने पर चालक उसे गोटन लेकर चला गया। उसे स्टेशन मास्टर के सुपुर्द कर दिया। युवक को बुधवार को सुबह जोधपुर-इंदौर ट्रेन के गार्ड के साथ मेड़ता रोड भेजा गया। यहां पर जीआरपी हैडकांस्टेबल गाजी खां ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह मकराना निवासी गणेश खटीक (21) है। गणेश एक माह से घर से लापता था। परिजनों को सूचना देने पर वे यहां पर पहुंचे। जीआरपी ने मानसिक रोगी के दस्तावेज देखने के बाद परिजनों को सौंप दिया।