आज बिरज में होरी रे रसिया
मेड़ता सिटी| मोरर्रारोड स्थित गणेश नाडा मंदिर पर बुधवार शाम को मीरा महिला मंडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने होली के गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महिला मंडल की सदस्य उमा शर्मा, बबिता सोनी, संतोष व्यास, गंगा सोनी, जयश्री पुरोहित, कमला सोनी सहित अन्य सदस्यों ने होलिया में उड़े रे गुलाल, ना होली खेलू में नटखट गोपाल से, अाज ब्रज में होरी रे रसियाज सहित भजनों की नृत्य के साथ प्रस्तुती दी गई। इस मौके पर गुलाल एवं फूलों की होली भी खेली गई।