निरीक्षण में दो कार्मिक मिले गैरहाजिर
एसडीएमसोहनलाल कायल ने बुधवार को क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में एक शिक्षक एएनएम के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी किए गए। एसडीएम कायल ने सुबह साढ़े 10 बजे पांडू खां के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां एएनएम शैलजा अनुपस्थित पाई गई।
सातलावास रामावि में अध्यापक ओमप्रकाश बेड़ा भी अनुपस्थित मिले। आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चे उपस्थित पाए गए। इसी तरह एसडीएम ने बेदावड़ी जाजड़ों की ढाणी की आंगनबाड़ी विद्यालय का निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केंद्र लाई के निरीक्षण में एएनएम पदमा उपस्थित मिली। यहां आंगनबाड़ी केन्द्र भी खुला मिला।
जानाशैक्षणिक स्तर
एसडीएमने सातलावास के रामावि में शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। एसडीएम ने बच्चों से मौखिक रूप से गणित के प्रश्न पूछे। बच्चों ने उनको मौखिक जवाब सही मिलने एवं विद्यालय में सफाई व्यवस्था सही रहने पर एसडीएम ने संतोष जताया।
मेड़तारोड में सर्वे के दिए निर्देश
मेड़ताएसडीएम सोहनलाल कायल ने बुधवार को राजकीय अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने चिकित्सकों पेरा मेडिकल स्टॉफ की बैठक में डा. राजकुमार डिडेल को स्वाइन फ्लू को देखते हुए कस्बे में अलग-अलग टीमें बनाकर सर्दी-जुकाम बुखार के रोगियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
बीमारी के गंभीर होने पर शीघ्र उपचार शुरू करते हुए चिकित्सालय स्टॉफ को मुख्यालय नहीं छोड़ने की बात कही।
मेड़ता रोड. पीएचसीका निरीक्षण करते हुए एसडीएम सोहनलाल कायल।