पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पित भाव से करेंगे ग्रामीणों की सेवा

समर्पित भाव से करेंगे ग्रामीणों की सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांवला

रेण

रूण

थांवला| ग्रामपंचायत बाड़ीघाटी के नवनिर्वाचित सरपंच बुद्धाराम गुर्जर ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पंडित शशि कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजा अर्चना कराई। इस दौरान सरपंच बुद्धाराम गुर्जर ने कहा कि मैं मेरे वार्डपंचों की टीम आगामी 5 साल तक ग्रामवासियों की समर्पित भाव से सेवा करेगी। विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान गुर्जर ने आभार जताया। इस अवसर पर किशन यादव, शंकर बनजारा, सुरेश सिंह रावत, उप सरपंच सोहनीदेवी रावत, ग्रामसेवक कैलाश मेघवाल, चंपालाल शर्मा, वार्डपंच रामपाल गुर्जर, कालूराम कुमावत, प्रहलाद सेन, राधादेवी रेगर, पप्पूराम रेगर, रहीसा बानो, ममता देवी गिवारियां, जानादेवी गिवारियां, हनुमान गुर्जर, बजाड़, मुकेश मूंदड़ा, कृष्णकुमार यादव, सुखदेव सिंह रावत, शंकर बनजारा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

प्रधानसरपंचों का अभिनंदन

मेड़ता सिटी| जोधपुरचौकी के पास स्थित सीएम वाटिका में मंगलवार रात अभिनंदन समारोह में मेड़ता रियांबड़ी पंचायत समिति के प्रधान एवं सरपंचों का अभिनंदन किया गया। पार्षद छोटूराम गहलोत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेड़ता प्रधान किरण महरिया, रियांबड़ी प्रधान मीतादेवी, मेड़ता पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, कृषि मंडी चेयरमैन बाबूलाल खदाव , पूर्व प्रधान रामप्रताप बग्गड़, मेड़ता उप प्रधान चेतन जाजड़ा, रेण सरपंच कैलाश वैष्णव, जसनगर सरपंच रामस्वरूप माली, सोहनलाल गुरु, बबलू चौहान, सीपी बिड़ला, रामरतन डोटोलाई, नवरतन नेतड़िया का विक्रम शर्मा, रामस्वरूप गहलोत, पूसादास वैष्णव, छोटूराम गहलोत, पूराराम पोटर, कैलाश गहलोत आदि ने स्वागत किया। करकवाल, बासनी, मोररा, धांधलास में पंचायत समिति सदस्य पूजा कुलरिया का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

गोटन। हरसोलाव गांव के कड़वासरों के मोहल्ले में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित सरपंचों मण्डल सदस्यों का माला साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में नरेश कड़वासरा, कमला प्रजापत, सुरेश गुर्जर, किस्तूरराम कड़वासरा, रामनिवास ताड़ा, हरिराम कालस का स्वागत किया। इस अवसर पर मनीराम कड़वासरा, रामनिवास, शक्तिसिंह, मयंक, पटवारी राजूराम, सुरेश प्रजापत, लुंबाराम, जस्साराम, देवाराम, परसाराम, अब्बाराम कड़वासरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

पादूकलां|सथानाकलां में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सुरज्या देवी के विजयी पताका लहराने के बाद बुधवार को सुबह सवा सात बजे सथाना के महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। अनेक गांवों में जुलूस का स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री सुरेश शर्मा मेवड़ा, भाजपा जिला महामंत्री मोहनराज उपाध्याय, रियांबड़ी मंडल अध्यक्ष रामकिशोर पंचारिया और नवनिर्वाचित सरपंच गोपाल सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी और ग्रामीणों ने जुलूस में हिस्सा लिया।

रेण।ग्रामपंचायत के नव निर्वाचित सरपंच राजकंवर ने बुधवार को दोपहर सवा 2 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर सरपंच 21 वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम सेवक रामनिवास पिंडोला ने कार्यभार ग्रहण कराया। सरपंच राजकंवर ने कहा कि में रेण के विकास में कोई में कमी नहीं आने दूंगी। बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाऊंगी। युवा वार्ड पंच दिलीप सिंह चौहान पूर्व सरपंच हेमाराम जींजा ने भी विचार रखे। इस दौरान उपसरपंच मोहनराम विश्नोई, वार्डपंच वीणा पारीक, भरतलाल शर्मा, गुरुदत्त, रामकुंवार जींजा समेत नवनिर्वाचित वार्ड पंच उपस्थित थे। इस दौरान समाजसेवी नरेंद्र स्वामी, कैलाश स्वामी, अमित, चिंटू, रामलाल गुरु, प्रेरक बंशीलाल बेड़ा आदि ने सभी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

रूण|मुझेजनता ने दूसरी बार मूंडवा प्रधान बनाने का मौका दिया है। मैं जनता की आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। यह विचार मूंडवा प्रधान राजेंद्र फिड़ोदा ने धवा रोड स्थित 132 केवी जीएसएस के सामने हिंदी उर्दू स्कूल (मदरसा) के नींव मुहूर्त कार्यक्रम में रखे। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ग्रामीणों ने प्रधान अन्य का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामरतन गोलिया, पूर्व सरपंच हुकमीचंद सोनी, सरपंच रूण दिनेश मेघवाल, समाजसेवी भंवरूराम मेघवाल, अनवर अली, पांडू हाजी मोहम्मद सदीक, मंसूर अली, गरीब अली, मौलाना अब्दुल हकीम, मौलाना मोहम्मद रफीक, मौलाना जावेद आलम, भंवरूराम खुड़खुड़िया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।