मेड़ता में रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू
मेड़ता सिटी| कलक्टरके निर्देशानुसार मेड़ता परिवहन विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया गया। सुबह साढ़े 10 बजे मंडी परिसर में परिवहन निरीक्षक आरएस जौहर मंडी समिति सचिव रघुनाथराम सीवर ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं बैलगाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाकर किया। इस मौके पर परिवहन निरीक्षक जौहर ने कहा कि रिफ्लेक्ट के अभाव में रात्रि के समय ट्रैक्टर ट्रॉलियां, बैलगाड़ियां अक्सर हादसों का शिकार हो जाती है। मंडी सचिव सीवर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता से हादसों में कमी लाई जा सकती है।