पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों में गुणवत्ता लाएं

विकास कार्यों में गुणवत्ता लाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| बुधवारको पालिका सभागार में विकास कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर थिरोदा की अध्यक्षता में ठेकेदारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष थिरोदा ने पालिका के सभी ठेकेदारों को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। थिरोदा ने कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। कनिष्ठ अभियंता महेश महावर ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता की लगातार जांच की जाएगी। कमी आने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में पार्षद सुखदेव विश्नोई, उदयराज, पिंटू नागर, मोनिका जैन, रूपाराम जाट आदि ने विकास कार्यों पर चर्चा की।