डीएमयू इंजन खराब, लगाया डीजल इंजन
मेड़ता रोड | जोधपुर-हिसारके बीच संचालित डीएमयू के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी होने पर दूसरा डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। जोधपुर-हिसार के बीच संचालित गाड़ी संख्या 54823 सोमवार दोपहर 11.10 बजे जोधपुर से रवाना होनी थी। मगर डीएमयू का इंजन स्टार्ट ही नहीं हुआ। दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को मेड़ता रोड की ओर रवाना किया गया। ट्रेन यहां 50 मिनट देरी से पहुंची। मेड़ता रोड में डीएमयू शैड का काम भी चल रहा है। बावजूद इसके इंजन में तकनीकी गड़बड़ी दूर नहीं हो रही है।