पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन फिर खराब हुई रेल बस

दूसरे दिन फिर खराब हुई रेल बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड | मेड़तारोड से मेड़ता सिटी के बीच संचालित होने वाली रेल बस एक बार फिर रास्ते में खराब हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी रेल बस के स्टार्ट नहीं होने पर यात्रीगण निजी वाहनों से मेड़ता रोड पहुंचे। खराब हुई रेल बस से पांच टर्न प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह 8.35 बजे मेड़ता रोड जा रही रेल बस लाई गांव के समीप अचानक बंद हो गई। चालक द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। जिससे मेड़ता रोड से बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी, जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को निजी बसों से मेड़ता रोड पहुंचना पड़ा। चालक की सूचना पर कैरिज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। खराब होने के एक घंटे बाद रेल बस मेड़ता रोड पहुंची।