बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मेड़ता रोड. क्षेत्रमें बादल छा जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बादलों से बारिश होने की स्थिति में खेतों में खड़ी पकी हुई फसल नष्ट होने का अंदेशा बना हुआ है। खेतों में गेहूं, सरसों, जीरा, मैथी आदि फसलें लहलहा रही है। ऐसे में यदि ओलावृष्टि या बरसात होती है तो किसानों की फसलें चौपट हो जाएगी। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।