घर में घुसकर की मारपीट
मेड़ता सिटी| घरमें अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट करने का मामला इस्तगासे के जरिए मेड़ता पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। मेड़ता निवासी पारो निवासी सिलमगरा ने मेड़ता पुलिस थाने में ख्वाजा नगर मेड़ता निवासी निमाज, शाहरूख, इमरान सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने गत तीस जनवरी को उसके घर में प्रवेश कर उसके पुत्र आदिल के साथ लोहे की राड से मारपीट की।