पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया जाएगा मीरा स्मारक का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया जाएगा मीरा स्मारक का स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीराबाईस्मारक पैनोरमा का सातवां स्थापना दिवस चार अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस बार स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन विकास उप समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम एनके राजौरा ने बताया कि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण एवं पर्यटन विकास उप समिति की ओर से संचालित मीराबाई स्मारक का स्थापना दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को इस बार 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जबकि 28 सितंबर को काव्य गोष्ठी होगी।

29 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्यान होंगे। 30 सितंबर एवं एक अक्टूबर को छात्र-छात्रा वर्ग के तहत मीरा जीवन दर्शन परिचर्चा पर व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। दो अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, तीन अक्टूबर को गरबा रास प्रतियोगिता एवं चार अक्टूबर की रात मीरा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत होंगे।