- Hindi News
- सालासर एक्सप्रेस से क्रेन को लगी टक्कर, इंजन और क्रेन हुए क्षतिग्रस्त
सालासर एक्सप्रेस से क्रेन को लगी टक्कर, इंजन और क्रेन हुए क्षतिग्रस्त
मेड़ता रोड-जोधपुर रेलमार्ग मध्य असारानाडा के पास में सालासर एक्सप्रेस की टक्कर से क्रेन के परखच्चे उड़ गए। इंजन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। इस कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा। चालक-सहचालक को मेड़ता रोड में ही ऑफ किया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भगत की कोठी-दिल्ली सालासर एक्सप्रेस जोधपुर से रवाना होकर मेड़ता रोड रही थी कि असारानाडा स्टेशन से रंनिग थी खंभा संख्या 592 के 2-3 के पास स्थित मानवरहित फाटक से क्रेन क्रॉस कर रही थी। जो पटरियों में ही अटक गई। इस पर क्रेन का चालक कूद गया और क्रेन ट्रेन की चपेट में गई। क्रेन इंजन के परखच्चे उड़ गए।
इंजन आगे नहीं बढ़ने की स्थिति में बांद्रा-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस असारानाडा पहुंचने पर उसके इंजन को मौके पर भेजा जाकर ट्रेन को वापिस असारानाडा लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जोधपुर से रेलवे के आला अधिकारी सहित आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची।
मेड़ता रोड .टक्कर के बाद असारानाडा के पास क्षतिग्रस्त ट्रेन का इंजन।
सहम गए यात्री
ट्रेन-क्रेनकी भिड़ंत होने के समय इतनी जोरदार आवाज हुई कि यात्री एकदम सहम गए कि बड़ा हादसा घटित हो गया है। चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। यात्रियों ने नीचे उतर कर देखा तो वास्तव में ही बड़ा हादसा हो रखा था। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने यात्रियों की कुशलक्षेम देखकर राहत की सांस ली।
घटना के समय लॉगरूट था इंजन
इंजनशॉट लॉग रूट से चलता है। यदि घटना के समय इंजन लॉग नहीं होता तो चालक, सहचालक सहित यात्रियों के भी गहरी चोटें लगती और जनहानि हो सकती थी। मगर संयोग से ही इंजन लॉगरूट था। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं इंजन के चालक सहचालक को मेड़ता रोड में ही ड्यूटी से ऑफ करते हुए दूसरे चालक, सहचालक को ऑन ड्यूटी किया गया।