- Hindi News
- जिले के कांग्रेसी पहुंचे पायलट को बधाई देने
जिले के कांग्रेसी पहुंचे पायलट को बधाई देने
विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस के तीन सीटों पर जीत हासिल करने से जिले के कांग्रेसियों में भी जान आई है।
जयपुर में हुए विधायकों के स्वागत समारोह में राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से जिले के कांग्रेसियों ने मुलाकात की। पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा, पूर्व चेयरमैन गौतम टांक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतन डूडी, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लामरोड, हेमाराम बेड़ा, गोपाल हठीला, रामू राम, लच्छाराम बढारडा, मौलाना मोइन, मोहनलाल भाटी और अयूब खां ने कांग्रेस की जीत की बधाई दी।
इस मौके पर नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की गई।