पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता की वारदातों से पुलिस छवि पर असर, मगर नहीं बच सकेंगे अपराधी : गौड़

मेड़ता की वारदातों से पुलिस छवि पर असर, मगर नहीं बच सकेंगे अपराधी : गौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसअधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने कहा कि मेड़ता क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों से पुलिस की छवि पर असर पड़ा है, मगर अपराधी किसी हाल में नहीं बचेंगे। एसपी गौड़ ने कहा कि वारदातें रोकने के लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। साथ ही जनता को भी पुलिस की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

मेड़ता सिटी पहुंचे एसपी गौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस महकमे में आज भी एएसआई, सब इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों की कमी है।

इससे मामलों की तफ्तीश पर भी असर पड़ता है। नई भर्ती में जिले को 200 जवान अधिकारी मिलेंगे जिससे जिले की पुलिसिंग में सुधार आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों कई वारदातों का राज फाश किया है।

एसपी गौड़ ने कहा कि आज के युग में जनता को भी जागरूक होना चाहिए और पुलिस का सहयोग करना चाहिए। व्यापारी वर्ग सक्षम लोगों को अपने घर और कारोबार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि अपराध को जल्द पकड़ा जा सके।

जिलेमें सक्रिय हैं बाहरी गिरोह

उन्होंनेकहा कि पिछले दिनों हुई चोरियों में यह सामने आया है कि बाहरी गिरोह चोरी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस ने पादू में पारदी गिरोह की वारदात को खोला है। उन्होंने बीट गश्त के सवाल पर कहा कि जिले के सभी थानों में बीट व्यवस्था के तहत सर्वे का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। केवल गश्त से ही चोरी या चोर को नहीं पकड़ा जा सकता है, इसके लिए लोगों को भी नेबरहुड वॉचिंग को अपनाना होगा।