मेड़तारोड में रामलीला का मंचन शुरू
कस्बेमें 49वीं रामलीला का मंचन मंगलवार रात को शुरू हो गया है। राउमावि परिसर में उद्घाटन समारोह में मेड़ता भाजपा ग्रामीण प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष कैलाश लटियाल, आनंद सिंह चांदावत, जीवण सिंह राठौड़, मंडल सदस्य जानमोहम्मद, कैलाश शर्मा, डायरेक्टर रामप्रसाद ओस्तवाल, शांतिलाल ओझा, वार्डपंच वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विष्णु कुमार, पवन कोठारी, प्रमोद वर्मा, मेघराज सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। रात नौ बजे गणेश वंदना के साथ मंचन के बाद भगवान विष्णु की सजीव झांकी दिखाई गई।
उसके बाद कामदेव द्वारा नारद के द्वारा की जा रही तपस्या को भंग करने का प्रयास, लालदेव, कालादेव के हंसी मजाक, ब्रह्मा द्वारा नारद को कामदेव के प्रयास को किसी से नहीं कहने आदि के दृश्य दर्शाए गए। विष्णु का अभिनय रघुनंदन व्यास, लालदेव का रवींद्रसिंह, कालादेव का हरिदत्त, नारद का विष्णु शर्मा ने किया।