26 मई से चल रहा है लूट का सिलसिला
तत्काल
नागौरजिले से होकर निकलने वाले जयपुर जोधपुर जोधपुर बीकानेर रेल मार्ग पर ट्रेनों में यात्रियों को लूटने का सिलसिला 26 मई से शुरू हुआ था जो लगातार चल रहा है। चार माह में लूट की पांच वारदातें हो चुकी हैं मगर अभी तक लुटेरों का सुराग रेलवे सिविल पुलिस नहीं लगा पाई है। अब तक हुई घटनाएं रात को 1 से 3 बजे के बीच की है।
अब तक हुई लूट
मालाणीएक्सप्रेस : 26मई की रात 2.30 बजे युवकों ने मेड़ता रोड-जयपुर रेल मार्ग पर डेगाना-गच्छीपुरा के बीच ट्रेन की चेन पुलिंग कर जैसलमेर- दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस को रोककर पथराव किया। आरक्षित कोच में महिला यात्री मोनिका अग्रवाल के गले से मंगलसूत्र, ऊषा के गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। हनुमानगढ़- कोटा एक्सप्रेस में इसी समय मकराना में यात्रियों के लूटे थे जेवरात। जिसके जीआरपी में मुकदमे दर्ज है। मगर आज तक आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा।
सिग्नलसिस्टम फेल का लूट : 20जून को रात 1.43 बजे हनुमानगढ़ से कोटा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का मूंडवा के पास सिग्नल सिस्टम फेल कर लुटेरों ने पथराव किया। लुटेरे यात्री राधेश्याम प्रजापत का बैग, जयपुर निवासी श्रीमती प्रभा शर्मा का मोबाइल, सूरतगढ़ निवासी गोपाल शर्मा का बैग लूट ले गए। मामले दर्ज मगर आज तक सुराग नहीं।
जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन में लूट :जम्मूतवी अहमदाबादएक्सप्रेस को बीकानेर- मेड़ता रोड रेलमार्ग मध्य 27 जून की रात 1.58 बजे चेन पुलिंग कर ट्रेन आरक्षित कोच संख्या एस 3 में यात्रा करने वाले मकराना के राजेन्द्र शर्मा से मोबाइल, 15 सौ रुपए नगद, आधार कार्ड, प|ी का मंगलसूत्र सहित अन्य सामान, कोच संख्या एस 6 में यात्रा करने वाली खुशबू बंसल (24)पुत्री ललित बंसल निवासी ब्यावर के पर्स में से मोबाइल, हाथ घड़ी, माइक्रोफोन, 12 सौ रुपए नगद, कोच संख्या एस 9 में यात्रा करने वाली श्रीमती विनोद भाटी (25) निवासी नोहर का गले में पहना डेढ़ तोले का मंगलसूत्र लूटा गया। इसी प्रकार चार अन्य यात्रियों का भी जेवरात, नगदी आदि सामान लूटा गया है। बीकानेर जीआरपी में मामला दर्ज हुआ था। रेलवेसिविल पुलिस नहीं है गंभीर: ट्रेनोंमें लूट की वारदातों को लेकर नागौर जिला संवेदनशील स्थिति में है। इसके बावजूद सिविल रेलवे पुलिस की नींद नहीं उड़ी है। ट्रेनों में सुरक्षा के इंतजाम के नाम पर एक दो गार्ड हैं जो महज खानापूर्ति साबित हो