पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफार्म पर यात्री की मौत

प्लेटफार्म पर यात्री की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार रात अज्ञात कारणों से एक युवक की मौत हो गई। वह जैतारण में एक केमिकल भट्टे पर काम करता था। वह अपने गांव जा रहा था। बिहार के गया जिले के निगरी का निवासी श्रीराम बालक गुर्जर (35) पाली के जैतारण में एक केमिकल भट्टे पर कार्य करता था। सोमवार की देर रात वह अपने गांव जाने के लिए जैतारण से मेड़ता रोड गया। ट्रेन आगमन के समय रात दस बजे अचानक उसकी प्लेटफार्म पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी हैड कांस्टेबल छोटाराम पूनिया मौके पर पहुंचे। शव मोर्चरी में रखवाया गया। पहचान होने पर परिजनों भट्टा मालिक को सूचना दी। जैतारण से कुछ सह श्रमिक आने पर मंगलवार दोपहर मेड़ता रोड में ही पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।