आरएसएस का पथ संचलन 3 को
मेड़ता सिटी| राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से आगामी विजय दशमी पर्व के मौके पर मेड़ता शहर में पथ संचलन आयोजित किए जाने को लेकर रविवार रात को संघ कार्यालय में बैठक हुई। नगर कार्यवाह कृष्णचंद्र ने बताया कि बैठक में पथ संचलन की व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम रूप दिया गया। इसमें 3 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे स्वयंसेवकों का पथ संचलन चौमुखा महादेव मंदिर से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सिविल लाइन राममंदिर के पास सम्पन्न होगा।
परबतसर|राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से 3 अक्टूबर विजयादशमी के अवसर पर कस्बे में पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जारी है। विष्णु बागड़ा ने बताया कि 3 विजयादशमी पर्व पर सुबह 10 बजे से गणगौरी मेला मैदान से पथ संचलन प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए दाधीच वाटिका पहुंचेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।
डेगाना|राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ डेगाना तहसील शाखा की ओर से 3 सितंबर को होने वाले पथ संचलन को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में संघ कार्यकर्ता छोटू लाल टाक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में अपने महान हिन्दू राष्ट्र के समक्ष आंतरिक बाह्य अनेक चुनौतियां विकट रूप लेते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसी संकट की घड़ी में अपनी कार्य पद्धति के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हुए संपूर्ण स्वयं सेवक शक्ति समाज को जागरूक करने के कार्य में सक्रिय हो। पथ संचलन को सफल बनाने को लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड वार मोहल्लेवार कार्यकर्ताओं समाज के प्रत्येक तबके को पथ संचलन में जोड़ते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
सांजू|राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से 30 सितंबर को कस्बे में प्रस्तावित पथ संचलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। डेगाना तहसील कार्यवाह लक्ष्मीनारायण ने बताया कि स्वयं सेवकों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। संचलन के दौरान करीबन पांच सौ की संख्या में स्वयं सेवक पथ संचलन करेंगे।