- Hindi News
- वैक्यूम पाइप खराब होने से दो ट्रेनें लेट
वैक्यूम पाइप खराब होने से दो ट्रेनें लेट
वैक्यूम पाइप खराब होने से दो ट्रेनें लेट
मेड़तारोड| जोधपुर-जयपुरसुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में पशु आने से वैक्यूम पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दो ट्रेनों को एक एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जोधपुर से जयपुर की ओर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में असरानाडा स्टेशन के पास एक पशु गया। इससे वैक्यूम पाइप क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन रुक गई। करीब एक घंटे बाद वैक्यूम आने पर ट्रेन रवाना हो सकी। ट्रेन मेड़ता रोड पहुंचने पर कैरिज कर्मचारियों ने पाइप आदि को सही किया। दो रेलकर्मियों को जयपुर तक ट्रेन के साथ भेजा गया। दूसरी ओर जोधपुर-सराय रोहिल्ला ट्रेन को भी एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।