हिरण नील गाय को गोली मारी
अज्ञातशिकारियों ने बुधवार की रात हिरण को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल हिरण को उपचार के लिए वन विभाग लाया गया। इसी तरह थल्ला की ढाणी रेण के पास बुधवार रात अज्ञात शिकारियों ने एक हिरण को दो जगह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शिकारी हिरण को घायल हिरण को छोड़कर भाग गए। गुरुवार सुबह रास्ते में पड़े घायल हिरण को रामस्वरूप विश्नोई, शक्तिसिंह राजपूत ने वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक ने रामनिवास चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल हिरण का इलाज किया। वहीं पोलास में दो नील गाय को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे एक नील गाय का पैर टूट गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और वन विभाग अधिकारियों ने उपचार किया गया।