पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

स्कूली छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड | जोधपुर-अबोहर ट्रेन के सामने कूदकर चौदह वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली। शिनाख्त होने पर शव को मोर्चरी में रखा गया है। मेड़ता रोड-छापरी रेलमार्ग मध्य खंबा संख्या 630 के पास में गुरुवार शाम 6 बजे जोधपुर से अबोहर जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर एक बालक ने आत्महत्या कर ली। गार्ड ने शव को ट्रेन में ही रखकर छापरी स्टेशन मास्टर के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी छीतर सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक खारिया की ढाणी निवासी अशोक जाट (14) है। मृतक जारोड़ा की एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता था।