पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक की सतर्कता से बची दो गायों की जान

चालक की सतर्कता से बची दो गायों की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| मानवरहितफाटक के बीच दो पटरियों के बीच में चकरेल में एक गाय का पैर फंस गया। मालगाड़ी चालक ने सजगता बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। गाय के फंसे पैर को हटाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया। मेड़ता रोड-चूरू रेलमार्ग मध्य तालछापर-सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित मानवरहित फाटक पर एक गाय का पैर फंस गया। एक दूसरी गाय भी मालगाड़ी को देखने के बावजूद भी नहीं हटी। चालक संदीप कुमार, सहचालक लोकेश सैनी ने कई बार सीटी बजाईमगर गाय के नहीं हटने पर आखिर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। चालक सहचालक ने पटरियों के बीच फंसी गाय के पैर को सावधानीपूर्वक हटाया। तब यहां पर खड़ी दूसरी गाय भी यहां से रवाना हुई।

मेड़ता रोड. पटरियोंके बीच फंसा गाय का पैर, दूर खड़ी मालगाड़ी।