पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रहित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. बैंकऑफ बड़ौदा शाखा की पांचवीं वर्षगांठ पर सामाजिक सरोकार की परंपरा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 114 लोगों ने 1-1 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक बाबूलाल गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। कृषि मंडी रोड स्थित शाखा में अनेक नागरिकों ने रक्तदान किया। शाखा प्रबंधक मनमोहन स्नेहल ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर की टीम ने डॉ महेन्द्र शर्मा के निर्देशन में सेवाएं दीं। इस अवसर पर तेजाराम जाखड़, कार्यक्रम संयोजक धनपत मल सिंघवी, विक्रम सिंह, अर्जुन आदि मौजूद थे।