- Hindi News
- 14 साल के स्कूली छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
14 साल के स्कूली छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मेड़ता रोड | जोधपुर-अबोहर ट्रेन के सामने कूदकर चौदह वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली। शिनाख्त होने पर शव को मोर्चरी में रखा गया है। मेड़ता रोड-छापरी रेलमार्ग मध्य खंबा संख्या 630 के पास में गुरुवार शाम 6 बजे जोधपुर से अबोहर जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर एक बालक ने आत्महत्या कर ली। गार्ड ने शव को ट्रेन में ही रखकर छापरी स्टेशन मास्टर के सुपुर्द कर दिया। रेलवे की सूचना पर थानाधिकारी छीतर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त खारिया की ढाणी निवासी अशोक जाट (14) के रूप में हुई। मृतक जारोड़ा की एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता था। आत्महत्या के कारणों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।