पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम ने वीसी से ली अधिकारियों की बैठक

एडीएम ने वीसी से ली अधिकारियों की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| पंचायतसमिति के आईटी केंद्र में गुरुवार को एडीएम कालूराम जाट ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

इस मौके पर एडीएम जाट ने वीसी के माध्यम से विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क समाधान एवं सुगम में जो भी बकाया प्रकरण हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन सुबह और शाम को अपनी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आने वाले प्रकरणों की प्रतिदिन जांच करें। शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। बैठक में ईओ श्रवणराम चौधरी, अधिशासी अभियंता जलदाय अर्जुनराम लूणा, बीसीएमओ डॉ. सुशील दिवाकर, तहसीलदार नरेश रायजादा, विकास अधिकारी संदेश पाराशर, बीपीएम महेंद्रसिंह, सहायक निदेशक कृषि गिरधारीराम चौधरी, सहायक अभियंता विद्युत एसएम मौर्या आदि उपस्थित थे।