- Hindi News
- शिक्षा संबलन अभियान के तहत एसडीएम ने जांचे कई स्कूल
शिक्षा संबलन अभियान के तहत एसडीएम ने जांचे कई स्कूल
एसडीएमसोहनलाल कायल ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में शिक्षा संबलन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा। जिसमें बच्चों का शैक्षणिक स्तर काफी न्यूनतम पाया गया। एसडीएम कायल ने विद्यार्थियों से गणित के प्रश्न पूछे।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसडीएम ने बच्चों के शैक्षिक स्तर को लेकर नाराजगी जताते हुए अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्यालय में सफाई के लिए भी निर्देशित किया।